होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  विश्वविद्यालय में 41वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ
 
विश्वविद्यालय में 41वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ
Updated: 7/10/2026 12:23:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विश्वविद्यालय में 41वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के 41वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल एवं कुलाधिपति, उत्तर प्रदेश, श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय परिसर में गुलाचीन चंपा का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने हेतु किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
इस दौरान, स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. हिमांशु त्रिवेदी ने महामहिम को परिसर में चल रहे पौधारोपण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पौधारोपण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, कानपुर नगर के मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ), कानपुर नगर, तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।
इस विशेष अभियान की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कुलाधिपति ने स्वयं पौधरोपण परिसर का भ्रमण कर विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए पौधों का अवलोकन किया तथा उनसे संवाद करते हुए पौधों के नियमित संरक्षण, सिंचाई एवं देखभाल का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रत्येक पौधे को अपने परिवार के सदस्य की भाँति संरक्षित करने का आह्वान किया तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान परिसर में उत्साह, अनुशासन एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायी वातावरण देखने को मिला। विश्वविद्यालय परिवार, अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए हरित परिसर के निर्माण का संकल्प दोहराया।
इस पौधारोपण अभियान में परिसर में 250 फल फूल के पौधों का रोपण किया गया। यह पौधारोपण अभियान विश्वविद्यालय में सतत चलता रहेगा तथा विश्वविद्यालय की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता तथा सतत विकास के लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मुंडेरा में नालसा जागृति स्कीम के अंतर्गत आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा सांसद पर की गई मुकदमा लिखने की मांग
मौदहा में शिक्षकों पर फायरिंग की घटना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मौदहा में नहीं थम रहा है तंबाकू मिश्रित अवैध गुटखा का कारोबार
हाईवे किनारे कच्चे नाले का निर्माण न होने से लोगों के गिरने का बना है खतरा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :