हाईवे किनारे कच्चे नाले का निर्माण न होने से लोगों के गिरने का बना है खतरा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा, हमीरपुर l कस्बा कुरारा में बस स्टैंड के समीप पानी निकासी के लिए हाईवे किनारे बने नाला का निर्माण न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें गिरकर कई लोग चोटिल हो चुकेहै। खुले नाला से लोगों को नाले में गिर जाने का खतरा बना रहता है।
कस्बा कुरारा के बस स्टैंड के समीप गंगाराम त्रिपाठी के मंदिर के पास से विठ्ठल के मकान तक हाईवे किनारे कच्चा नाला बना हुआ है। इस नाले से पानी का निकास रहता है। तथा यह गहरा है। नाले किनारे जनसेवा केंद्र चलाने वाले रामबहादुर, मंगल, राजेश, आदिने बताया कि नाला के निर्माण के लिए नगर पंचायत से स्वीकृत हो गई थी। लेकिन अभी तक इसका निर्माण नहीं हो पाया है। कच्चाएवं खुला नाला होने के कारण कई लोग इसमें गिरकर चोटिल हो चुके है। नाला हाईवे किनारे होने के कारण हमेशा खतरा बना रहता है। हाईवे से नाला से निकलने केलिएवैकल्पिक व्यवस्था की गई है जिससे आवागमन करना पड़ता है। मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायतप्रशासन से मांग की है कि इस नाले का निर्माण कराया जाए जिससे दुर्घटना से बच सके।