साइबर क्राइम थाना हमीरपुर द्वारा अश्लील एवं बाल यौन शोषण सम्बन्धी आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l साइबर क्राइम थाना हमीरपुर द्वारा पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के परीक्षण के दौरान थाना सुमेरपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के द्वारा अश्लील एवं बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो के डिजिटल माध्यम से संग्रहण/प्रसारण की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायत के आधार पर तत्काल तकनीकी जांच प्रारंभ करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
साइबर क्राइम थाना हमीरपुर द्वारा प्राप्त शिकायतों के परीक्षण एवं डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान ऐसे वीडियो प्राप्त हुए, जिनमें नाबालिग बच्चियों का आपत्तिजनक ढंग से वीडियो बनाया जाना तथा उनके साथ अशोभनीय हरकतें किए जाने के तथ्य सामने आए।प्राथमिक जांच में मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी एवं मोबाइल डिवाइस सहित उपलब्ध अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई। तत्पश्चात थाना सुमेरपुर साइबर हेल्प डेस्क के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तथा पोर्टल से प्राप्त शिकायत के आधार पर टीम गठित कर तकनीकी एवं डिजिटल विश्लेषण के माध्यम से अभियुक्त का पता लगाया गया। और अभियुक्त आमिर खान पुत्र शेख मोहम्मद उम्र करीब 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 भरुआ सुमेरपुर को गिरफ्तार किया गया l
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियो का प्रचार प्रसार करता था। उक्त प्रकरण में साइबर क्राइम थाना हमीरपुर पर धारा 67B आईटी एक्ट एवं धारा 15 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।