10 बीघा शत्रु संपत्ति पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जा हटाकर प्रशासन ने कराया कब्जामुक्त
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा, हमीरपुर l मंगलवार को मौदहा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कपसा रोड स्थित हामिद शहीद बाबा के पास करीब 10 बीघा शत्रु संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। प्रशासन ने नईमुद्दीन व राणा परवीन के कब्जे से भूमि खाली कराकर उसे सरकारी कब्जे में ले लिया।
कार्रवाई से पहले प्रशासन ने बाकायदा मुनादी कराकर लोगों को सूचना दी। इसके बाद राजस्व और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी मौदहा करणवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी मौदहा तथा तहसीलदार मौदहा मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई उनकी निगरानी में संपन्न हुई।