डामर गांव में पानी की टंकी से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के डामर गांव में एक सप्ताह से नमामि गंगे योजना की सप्लाई का पानी गांव के ऊंचाई वाले लोगो को नहीं मिल पा रहा है। गर्मी के चलते ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान हो रहे है। क्षेत्र के डामर गांव में नमामि गंगे परियोजना की टंकी व नलकूप स्थित है इससे गांव के लोगों को पानी की सप्लाई होती है। नलकूप से टंकी में पानी भरकर सप्लाई होने पर ऊंचाई वाले स्थानों पर भी पानी पहुंच जाता था लेकिन एक सप्ताह से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, गणेश, सज्जन द्विवेदी, हरिशरण, प्रकाश चंद्र, पुत्तन यादव आदि ग्रामीणों ने बताया कि टंकी में पानी भरकर रोकने वाला वाल खराब हो जाने से टंकी में पानी नहीं रुक पा रहा है। जिससे नलकूप से ही सप्लाई होने से पानी का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। जिससे गांव के ऊंचाई वाले स्थानों में पानी की सप्लाई बाधित चल रही है। गर्मी में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बीच गांव से यह लोग पानी के लिए दूर तक जाते है। इस के चलते पानी का संकट गहराता जा रहा है। लोग पानी के लिए परेशान है। ग्रामीणों ने पानी की सप्लाई की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।