मेडिकल कालेज में ऑर्थाेपेडिक्स विभाग में कार्यरत जेआर की इलाज के दौरान मौत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज हड्डी रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर (जेआर-2) डॉ. विनोद कुमार बिंद की गुरुवार सुबह ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। वह रात में हाइलाइट इमरजेंसी के हड्डी रोग विभाग में ड्यूटी कर रहे थे। जौनपुर निवासी जेआर डॉ. विनोद कुमार बिंद हड्डी रोग विभाग में जूनियर डॉक्टर थे।मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ संजय काला ने बताया कि डॉ. विनोद कुमार बिंद (28) ऑर्थाेपेडिक्स विभाग में द्वितीय वर्ष के जूनियर रेजिडेंट थे। 15 / 16 जुलाई की मध्य रात्रि में उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह इमरेंजसी में ही ड्यूटीक कर रहे थे। इसी दौरान, सुबह 5 बजे उन्हें पेट के ऊपरी मध्य भाग में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल अस्पताल के मेडिसिन इमरजेंसी एवं आईसीयू में पहुंचकर इलाज शुरू किया गया। हालांकि शुरुआती जांच सामान्य आने के बाद भी डॉ. विनोद कुमार बिंद की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके विपरीत उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। ऐसे में मेडिकल कॉलेज ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों को उपचार में शामिल किया। मेडिसिन विभाग के प्रो. डॉ. विशाल गुप्ता, एनेस्थीसिया विभाग के प्रो. डॉ. अपूर्व अग्रवाल तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम वाजपेई के संयुक्त नेतृत्व में उनका इलाज किया गया।सभी विशेषज्ञों ने उपलब्ध चिकित्सकीय संसाधनों के साथ लगातार उपचार जारी रखा। बावजूद डॉ विनोद को बचा नही सके।
|