होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  अधेड़ की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी- गला रेत चाकू-खुरपे से गोदा, तहरीर पर तीन हिरासत में
 
अधेड़ की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी- गला रेत चाकू-खुरपे से गोदा, तहरीर पर तीन हिरासत में
Updated: 7/16/2026 11:39:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

अधेड़ की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी- गला रेत चाकू-खुरपे से गोदा, तहरीर पर तीन हिरासत में
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथी गांव में गुरुवार सुबह एक अधेड़ की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत के ट्यूबवेल पर रहने वाले 52 वर्षीय हरिमोहन यादव का रक्तरंजित शव बाहर पड़ा मिला। हत्यारों ने पहले धारदार हथियार से उनका गला रेता और फिर चाकू व खुरपे जैसे हथियारों से कई वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हरिमोहन यादव गांव के अनिल सिंह के खेतों की ट्यूबवेल और खेती की देखरेख का कार्य करते थे। गुरुवार सुबहकरीब पांच बजे ग्रामीणों ने उनका शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल के पास शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास मिलने से आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले वहां शराब पी और फिर वारदात को अंजाम दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। पहले वह अनिल सिंह के टेंट हाउस में काम करते थे, बाद में ट्यूबवेल की रखवाली करने लगे थे। हत्या की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पहले फोरेंसिक टीम से मौके की जांच कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों की तहरीर पर गांव के अर्जुन गुप्ता, मुलायम यादव व श्याम सक्सेना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।- सत्यजीत गुप्ता डीसीपी पूर्वी

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शैवाल और फायदे' विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
भूजल संरक्षण: गांवों में पानी की हर बूंद सहेजने की मुहिम शुरू
लोडर चालक की सिर कूचकर हत्या, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव
मेडिकल कालेज में ऑर्थाेपेडिक्स विभाग में कार्यरत जेआर की इलाज के दौरान मौत
एडीजी जोन ने झाँसी के समस्त थानों हेतु ई-मालखाना पोर्टल का किया शुभारम्भ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :