होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  भूजल संरक्षण: गांवों में पानी की हर बूंद सहेजने की मुहिम शुरू
 
भूजल संरक्षण: गांवों में पानी की हर बूंद सहेजने की मुहिम शुरू
Updated: 7/16/2026 11:47:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

भूजल संरक्षण: गांवों में पानी की हर बूंद सहेजने की मुहिम शुरू
- 22 जुलाई को उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चे, ग्राम प्रधान और अधिकारी होंगे सम्मानित 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | योगी सरकार के भूजल संरक्षण अभियान ने गुरुवार से जिले में रफ्तार पकड़ ली। भूजल संरक्षण सप्ताह के पहले दिन बिल्हौर के मकनपुर में अधिकारियों सहित जनसमुदाय ने ईशन नदी के पुनर्जीवन के लिए कुदाल उठाकर श्रमदान किया। वहीं, जिले की 590 ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण चौपाल, तालाबों के जीर्णोद्धार और वर्षा जल संचयन को लेकर विशेष अभियान शुरू हुआ। दूसरी ओर, शहर में बिना रेन वाटर हार्वेस्टिंग वाली बहुमंजिला इमारतों का सर्वे और नए सिस्टम विकसित करने की कार्ययोजना पर भी काम तेज कर दिया गया।बिल्हौर विकासखंड के मकनपुर गांव में ईशन नदी के जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। परियोजना निदेशक आलोक कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख मनोरमा, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार , लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अर्चना सिंह, हाइड्रोलॉजिस्ट, खंड विकास अधिकारी तथा ग्रामीणों ने नदी तट पर श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान चौपाल आयोजित कर जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। नदी तट पर पौधरोपण भी किया गया। अभियान के दौरान अमृत सरोवर सहित जल स्रोतों का पूजन भी किया गया।590 ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण चौपालजनपद की सभी 590 ग्राम पंचायतों में भूजल संरक्षण चौपालों का आयोजन शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जल स्रोतों के संरक्षण तथा दूषित जल से होने वाली बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। सभी विकासखंडों में पुराने तालाबों, कुओं और सरोवरों की सफाई एवं गहरीकरण का कार्य भी तेज किया गया है। सरकारी भवनों, पंचायत भवनों और विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। वहीं, लघु सिंचाई विभाग पुराने चेक डैमों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य भी करा रहा है, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन सुनिश्चित किया जा सके। केडीए और नगर निगम का एक्शन प्लानभूजल संरक्षण अभियान को शहरी क्षेत्र में भी प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कानपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत बहुमंजिला इमारतों, सरकारी कार्यालयों और निजी आवासीय सोसायटियों का सर्वे कराया जा रहा है। जिन भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं है, वहां नए सिस्टम विकसित करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से विभिन्न जोनों में कार्यशालाओं और शपथ कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।स्कूलों में जल चेतना की पहलबेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग जिले की सभी 90 न्याय पंचायतों के विद्यालयों में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित करा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ उन्हें अपने परिवार और समाज को भी प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।22 जुलाई को होगा समापन समारोहभूजल संरक्षण सप्ताह का समापन 22 जुलाई को जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ होगा। इस अवसर पर सप्ताहभर संचालित गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों, विद्यार्थियों, अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।प्रचार रथ जगाएगा जल संरक्षण की अलखभूजल संरक्षण सप्ताह के शुभारंभ पर संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय से विशेष जनजागरूकता प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। "जल संरक्षण का करें संकल्प, नहीं है इसका कोई विकल्प" संदेश के साथ यह प्रचार रथ कानपुर मंडल के सभी जनपदों का भ्रमण करेगा और लोगों को वर्षा जल संचयन, भूजल संरक्षण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करेगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शैवाल और फायदे' विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अधेड़ की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी- गला रेत चाकू-खुरपे से गोदा, तहरीर पर तीन हिरासत में
लोडर चालक की सिर कूचकर हत्या, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव
मेडिकल कालेज में ऑर्थाेपेडिक्स विभाग में कार्यरत जेआर की इलाज के दौरान मौत
एडीजी जोन ने झाँसी के समस्त थानों हेतु ई-मालखाना पोर्टल का किया शुभारम्भ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :