होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सीढ़ियों की जंग जीती, दिव्यांग गीता को मिला ग्राउंड फ्लोर का आवास
 
सीढ़ियों की जंग जीती, दिव्यांग गीता को मिला ग्राउंड फ्लोर का आवास
Updated: 7/17/2026 5:31:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सीढ़ियों की जंग जीती, दिव्यांग गीता को मिला ग्राउंड फ्लोर का आवास
*जनता दर्शन में रखी फरियाद बनी राहत की वजह, जिलाधिकारी की पहल पर वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।अपने ही घर तक पहुंचने के लिए रोज तीन मंजिल की सीढ़ियां चढ़ना दिव्यांग गीता की मजबूरी बन गया था। दोनों पैर मुड़े होने के कारण उन्हें सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में काफी कठिनाई होती थी। कई वर्षों तक भूतल पर आवास के लिए प्रयास करने के बाद उन्होंने जनता दर्शन में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह से गुहार लगाई। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई के बाद अब गीता को ग्राउंड फ्लोर पर आवास आवंटित कर दिया गया है। इससे उनके रोजमर्रा के जीवन की सबसे बड़ी परेशानी दूर हो गई है।
अजीतगंज निवासी गीता को मार्च 2019 में मा. कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना (तृतीय चरण) के अंतर्गत ब्लॉक संख्या-292 में आवास संख्या 292/14 तृतीय तल पर आवंटित किया गया था। उस समय उनके पास दिव्यांगता प्रमाणपत्र नहीं था, इसलिए वह उसे प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसके चलते उन्हें दिव्यांग लाभार्थियों के लिए निर्धारित भूतल आवंटन का लाभ नहीं मिल सका।
बाद में गीता ने दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाया और भूतल पर आवास आवंटित किए जाने के लिए प्रयास शुरू किए। लंबे समय तक समाधान नहीं होने पर उन्होंने जनता दर्शन में जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखी। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराई। परीक्षण के दौरान शासनादेश में दिव्यांग लाभार्थियों को भूतल पर आवास आवंटित किए जाने के प्रावधान तथा उपलब्ध आवासों की स्थिति का परीक्षण किया गया। इसके बाद गीता का पूर्व आवंटन संशोधित करते हुए उन्हें भूतल स्थित आवास संख्या 292/04 आवंटित कर दिया गया। आवंटन आदेश जारी होने के साथ ही उन्हें 15 दिनों के भीतर आवास का कब्जा प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
गीता ने बताया कि तीसरी मंजिल तक पहुंचना उनके लिए हर दिन एक बड़ी चुनौती थी। भूतल पर आवास के लिए वह लंबे समय से प्रयास कर रही थीं। अब ग्राउंड फ्लोर पर आवास मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दर्शन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर नियमानुसार उसका समाधान सुनिश्चित किया जाता है। गीता के प्रकरण में भी नियमों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए उनकी वास्तविक समस्या का समाधान कराया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सांसद ने शहर के भावी परियोजनाओं पर केडीए उपाध्यक्ष संग की बैठक
विवि और एमकेटी सॉफ्टवेयर्स प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एमओयू
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई
श्री जगन्नाथ जी भगवान के पुलिस आयुक्त ने किए दर्शन
नगर आयुक्त ने घंटाघर और सेंट्रल स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों का किया निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :