होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सांसद ने शहर के भावी परियोजनाओं पर केडीए उपाध्यक्ष संग की बैठक
 
सांसद ने शहर के भावी परियोजनाओं पर केडीए उपाध्यक्ष संग की बैठक
Updated: 7/18/2026 12:21:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सांसद ने शहर के भावी परियोजनाओं पर केडीए उपाध्यक्ष संग की बैठक 
- शहर को प्रमुख स्मार्ट महानगरों की श्रेणी में स्थापित करने का संकल्प: रमेश अवस्थी - परियोजना के क्रियान्वयन में प्रशासनिक तकनीकी बाधा को प्राथमिकता पर दूर कर तेजी लाई जाए:सांसद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सांसद रमेश अवस्थी ने शुक्रवार को स्वरूप नगर स्थित आवास पर शहर के समग्र विकास एवं भावी परियोजनाओं पर केडीए के उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय महानगर के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।सांसद ने पीएम के विकसित भारत और सीएम के विकसित उत्तर प्रदेश के विजन के अनुरूप विकास के नए आयाम देने के लिए सभी विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए तेजी से कार्य करना होगा। उन्होंने शहर के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए नई व महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर धरातल पर उतारना प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में सांसद ने न्यू कानपुर सिटी परियोजना की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शीघ्र गति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन में यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक अथवा तकनीकी बाधा आ रही है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर करते हुए कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि न्यू कानपुर सिटी भविष्य के कानपुर की पहचान बनेगी।सांसद ने महानगर के प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण को लेकर निर्देश दिए। शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों एवं प्रवेश द्वारों का कायाकल्प कर उन्हें आकर्षक एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया जाए। कानपुर का गौरवशाली इतिहास, औद्योगिक पहचान एवं सांस्कृतिक विरासत उसके प्रवेश द्वारों और प्रमुख स्थलों पर परिलक्षित होनी चाहिए। बैठक में सांसद ने महानगर के पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास पर विशेष बल दिया। शहर के पार्कों को सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी मॉडल) के माध्यम से विकसित किया जाए, जिससे नागरिकों को बेहतर एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। शहर के समग्र विकास के लिए सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ विकास कार्यों को पूरा करना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानपुर को प्रदेश के प्रमुख स्मार्ट एवं आधुनिक महानगरों की श्रेणी में स्थापित करना हमारा संकल्प है और इसके लिए किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक ने सांसद को विभिन्न विकास परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं भावी कार्ययोजना से अवगत कराया तथा निर्देशों के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीढ़ियों की जंग जीती, दिव्यांग गीता को मिला ग्राउंड फ्लोर का आवास
विवि और एमकेटी सॉफ्टवेयर्स प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एमओयू
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई
श्री जगन्नाथ जी भगवान के पुलिस आयुक्त ने किए दर्शन
नगर आयुक्त ने घंटाघर और सेंट्रल स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों का किया निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :