चढ़ावा चोरी,पेपर लीक और पेट्रोल में इथेनॉल के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर के माध्यम से सौंपा।जिलाधिकारी कानपुर को दिए गए ज्ञापन में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण की नीति जैसे तीन महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।कांग्रेस की इस जोरदार हुंकार में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसजन शामिल रहे।सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसजन शामिल रहे।कांग्रेसजन अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में चेतना चौराहे से पदयात्रा करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। भाजपा सरकार शर्म करो, आस्था से खिलवाड़ बंद करो,युवाओं से खिलाफ बंद करो,देश से खिलवाड़ बंद करो के जोरदार नारे लगाए गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं से करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए तथा किसी भी दोषी को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।अध्यक्ष पवन गुप्ता,पदम मोहन मिश्रा,हरीश बाजपई,रामनवल कुशवाहा,धवल पांडे,राकेश साहू,मानेश दीक्षित,राजीव द्विवेदी, सैमुअल लकी,दुर्गा मिश्रा,इखलाख डेविड,शीलू आदि रहे ।
|