विस अध्यक्ष के बयान पर बवालः भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े- पुलिस से झड़प, बैज नोचे, थाने ले जायें गये
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 'चंदा चोरी' संबंधी बयान को लेकर शुक्रवार दोपहर राजनीतिक माहौल गरमा गया। रामादेवी चौराहे पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार और सतीश महाना के खिलाफ नारेबाजी की।भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के विरोध में उतर आए। सरकार और महाना के समर्थन में नारे लगाने लगे। भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर जलाए। जमकर हंगामा और धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। हंगामे के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मियों के बैज तक नोच लिए गए। पुलिस ने कांग्रेस नेता धर्मराज चौहान और उनके बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों को खींचकर थाने ले गई। इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता भी सड़क पर गिर गया। पुलिस से उसकी भी झड़प हुई।