होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  खुरपका-मुँहपका से बचाव को जिले में विशेष अभियान शुरू
 
खुरपका-मुँहपका से बचाव को जिले में विशेष अभियान शुरू
Updated: 7/22/2026 9:44:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

खुरपका-मुँहपका से बचाव को जिले में विशेष अभियान शुरू 
-36 टीमें गांव-गांव और वार्डों में पहुंचकर करेंगी पंजीकरण व टीकाकरण |
-8 सितंबर तक चलेगा अभियान, पशुपालकों से सहयोग और पशुओं की टैगिंग कराने की अपील |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जनपद में पशुओं को खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए बुधवार से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। विकास भवन परिसर से मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने हरी झंडी दिखाकर 36 टीकाकरण टीमों को रवाना किया। ये टीमें जिले के सभी 10 विकास खंडों के गांवों और शहरी क्षेत्र के वार्डों में घर-घर पहुंचकर पशुओं का पंजीकरण और टीकाकरण करेंगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में इस अभियान के तहत 5,26,370 पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे टीकाकरण टीमों का सहयोग करें और अपने सभी पात्र पशुओं का समय से टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि खुरपका-मुँहपका अत्यंत संक्रामक रोग है और समय पर टीकाकरण ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर अपर निदेशक ग्रेड-2, कानपुर मंडल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग सिंह, संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी तथा टीकाकरण दल के सदस्य उपस्थित रहे।
अपर निदेशक ग्रेड-2 ने बताया कि खुरपका-मुँहपका एक वायरल रोग है, जो मुख्य रूप से गाय, भैंस, बछड़े, बैल, बकरी, भेड़ और सूकर जैसे खुर वाले पशुओं को प्रभावित करता है। रोग होने पर पशुओं में तेज बुखार, अत्यधिक लार गिरना, खुरों के बीच छाले पड़ना, दूध उत्पादन में कमी तथा गर्भित पशुओं में गर्भपात जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि जिन पशुओं के कानों में अभी तक टैग नहीं लगे हैं, उनकी टैगिंग कराकर भारत पशुधन ऐप पर पंजीकरण कराया जाए। पंजीकरण के लिए पशुपालक अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी टीकाकरण टीम को उपलब्ध कराएं, ताकि पशुओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो सके और पशुपालकों को विभाग की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान 22 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक चलेगा। ग्राम पंचायतों, नगर पालिका परिषदों और नगर निगम से भी अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक पशुपालकों को सामूहिक टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता तभी संभव है, जब सभी पात्र पशुओं का समयबद्ध और व्यापक स्तर पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सरोगेसी एवं एआरटी अधिनियमों के प्रभावी अनुपालन पर जिला बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : डीएम-'जल मित्र' सम्मान से नवाजे गए तीन अधिकारी, मकनपुर के ग्राम प्रधान को भी मिला प्रशस
भूजल सप्ताह विशेष: मेट्रो ने जल संरक्षण के प्रयासों से हो रहा भूजल संवर्धन
आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज
युवाओं को नौकरी का लालच देकर ठगने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तारपुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा, 60 हजार लोगों से 100 करोड
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :