होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : डीएम-'जल मित्र' सम्मान से नवाजे गए तीन अधिकारी, मकनपुर के ग्राम प्रधान को भी मिला प्रशस
 
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : डीएम-'जल मित्र' सम्मान से नवाजे गए तीन अधिकारी, मकनपुर के ग्राम प्रधान को भी मिला प्रशस
Updated: 7/22/2026 10:09:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : डीएम-'जल मित्र' सम्मान से नवाजे गए तीन अधिकारी, मकनपुर के ग्राम प्रधान को भी मिला प्रशस्ति-पत्र 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भूजल सप्ताह समापन पर बुधवार को विकास भवन सभागार में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सप्ताहभर संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को जनआंदोलन बनाने तथा सभी विभागों और जनसामान्य की निरंतर सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति से हुई। इसमें 16 से 22 जुलाई तक जनपद में आयोजित जनजागरूकता रैलियों, गोष्ठियों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों, चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं, श्रमदान, तालाबों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन, वृक्षारोपण, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा विभिन्न विभागों की उल्लेखनीय गतिविधियों का क्रमवार विवरण प्रस्तुत किया।डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जल संरक्षण के लिए किया गया प्रत्येक प्रयास महत्वपूर्ण है। हर छोटी पहल भविष्य की दिशा तय करती है। यदि हम आज अपने बच्चों के लिए पानी नहीं बचाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियां गंभीर जल संकट का सामना करेंगी। इसलिए जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ वर्षभर जल संरक्षण संबंधी गतिविधियां संचालित करने तथा भूजल संवर्धन के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर काम करने के निर्देश दिए। साथ ही भूजल सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों एवं अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी सक्रियता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने कहा कि भूजल सप्ताह की भावना केवल सात दिनों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। जल है तभी कल है। यदि हमें भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना है तो आज से ही जल संचय और भूजल रिचार्ज को जनआंदोलन बनाना होगा। बच्चों को जल प्रहरी बनाकर उनमें जल संरक्षण की संस्कृति विकसित करें। भूजल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझी पूंजी है। इसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान भूजल सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, भूजल संरक्षण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को 'जल मित्र' सम्मान प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत मकनपुर के ग्राम प्रधान को भी जल संरक्षण एवं जनजागरूकता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, भूगर्भ जल विभाग के हाइड्रोलॉजिस्ट, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सरोगेसी एवं एआरटी अधिनियमों के प्रभावी अनुपालन पर जिला बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न
भूजल सप्ताह विशेष: मेट्रो ने जल संरक्षण के प्रयासों से हो रहा भूजल संवर्धन
खुरपका-मुँहपका से बचाव को जिले में विशेष अभियान शुरू
आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज
युवाओं को नौकरी का लालच देकर ठगने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तारपुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा, 60 हजार लोगों से 100 करोड
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :