पीएलवी गणेश सिंह ने जागरूकता शिविर में छात्राओं को एसिड अटैक, प्रतिकर योजना एवं पुनर्वास संबंधी जानकारी दी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर, हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर की सचिव श्रीमती वन्दना अग्रवाल के कुशल दिशा निर्देशन में पीएलवी गणेश सिंह द्वारा मां शांती उ.मा. विद्यालय स्टेशन रोड सुमेरपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी गणेश सिंह ने एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकारों, प्रतिकर योजना (मुआवजा) एवं पुनर्वास संबंधी जानकारी विस्तार से दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता एवं सुविधाओं तथा महिला हेल्पलाइन आदि के बारे में बताया। आगामी 21, 22, 23 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत के आयोजन से मिलने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर शिक्षक हरीराम गुप्त 'निरपेक्ष' एवं शिक्षक नारायण प्रसाद तिवारी 'रसिक' ने भी उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक राजेश शिवहरे ने की। कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम बहुत सफल रहा।