मौदहा पुलिस ने 02 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l थाना मौदहा में पुत्तन पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम चकदहा ने भैंसो की चोरी के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 246/2026 धारा 303(2)/351(2) BNS बनाम अशोक पुत्र रणविजय (उम्र करीब 22 वर्ष) निवासी ग्राम गड़रिया पुरवा चकदहा थाना मौदहा जनपद हमीरपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।
पुलिस कार्यवाही में थाना मौदहा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अशोक पुत्र रणविजय व विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये आरिफ पुत्र मोनिस (उम्र करीब 29 वर्ष) निवासी ग्राम सादी मदनपुर थाना चिल्ला जनपद बांदा को कपसा रोड सिजनौड़ा पुल बहद ग्राम सिजनौड़ा थाना मौदहा से मय चोरी की गयी भैंसों को बेचने पर प्राप्त रूपयों मे से 1,82,000/- रूपये के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जनपद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अनिल कुमार सिंह ,उ0नि0 अभिषेक त्रिवेदी ,आ0 अमित कुमार ,का0 विजय प्रताप ,रि0का0 जयदीप आदि शामिल रहे l