25 जुलाई 2026 को देशव्यापी धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन का आह्वान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l आजाद समाज पार्टी (काशीराम) एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा 25 जुलाई 2026 को देशभर में धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन आयोजित किए जाएंगे।
इस संबंध में नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद एवं भीम आर्मी नेतृत्व द्वारा देशभर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी (काशीराम), हमीरपुर के नगर अध्यक्ष शेख जावेद ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद हमीरपुर में भी 25 जुलाई को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन में भाग लेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बहुजन समाज के लोगों से समय पर उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है l