जयंती पर याद किए गए चन्द्र शेखर आजाद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पर्यावरण विकास संस्थान ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा व आदर के साथ मनाई इस अवसर पर आजाद वाटिका गोल चौराहे पर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अभिषेक करके माल्यार्पण किया गया।तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ गोष्ठी को संबोधित करते हुए पर्यावरण विकास संस्थान के संस्थापक एवं संयोजक राकेन्द्र मोहन तिवारी ने आजाद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का महानायक व अप्रतिम राष्ट्रभक्त व अजेय सेनापति बताया। शिक्षाविद उमेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि वीर शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर भारतीय नौजवानों में क्रांति की जिस ज्वाला का संचार किया था उसी के परिणाम स्वरुप आजादी का मार्ग प्रशस्त हुआ था काकोरी एक्शन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अंग्रेजी सरकार बौखला गई थी। गोष्ठी की अध्यक्षता सिद्धनाथ त्रिपाठी ने एवं संचालन दुर्गा बाजपेई ने किया तथा गोष्ठी में प्रमुख रूप से डॉ. विनोद त्रिपाठी, दिलीप बाजपेई, श्याम मनोहर त्रिपाठी, पूर्व पार्षद अरुण पाल, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रिन्स गुप्ता, रवि पाण्डेय, उपमा शुक्ला, अनिल त्रिपाठी, मोहम्मद अतहर, प्रियांशु मिश्रा, विकास मेहरोत्रा ने अपने विचार व्यक्त किए, अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
|