होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  अपनों की मुस्कान बनाए रखें, हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं और हर सफर सुरक्षित बनाएं
 
अपनों की मुस्कान बनाए रखें, हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं और हर सफर सुरक्षित बनाएं
Updated: 7/24/2026 6:17:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

अपनों की मुस्कान बनाए रखें, हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं और हर सफर सुरक्षित बनाएं
*सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से कराएं अनुपालन, स्कूल-कॉलेजों में चलाएं जागरूकता अभियान
*जून में बिना हेलमेट 38,221 और रॉन्ग साइड ड्राइविंग में 14,707 चालान
*पीएम राहत जन आरोग्य योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों के उपचार के लिए जनपद में 09 अस्पताल चिन्हित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस शजिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों, प्रवर्तन कार्रवाई, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार तथा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अपने सुझाव दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी दुर्घटनाओं को रोक सकती है और अनमोल जीवन बचा सकती है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों एवं युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया जाए, ताकि कम उम्र से ही उनमें सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित हो सके। जनजागरूकता अभियान, रैली, प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए।
बैठक में यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई प्रवर्तन कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि जून 2026 में यातायात पुलिस द्वारा ओवर स्पीडिंग में 9,619, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 38,221, रॉन्ग साइड ड्राइविंग में 14,707, ड्रंक एंड ड्राइविंग में 422 तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 367 चालान किए गए।
बैठक में राहवीर योजना एवं पीएम राहत जन आरोग्य योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई। राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की गोल्डन ऑवर में सहायता कर उसे अस्पताल पहुंचाने वाले पात्र व्यक्ति को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य दुर्घटना के बाद महत्वपूर्ण शुरुआती समय में आम नागरिकों को घायलों की सहायता के लिए प्रेरित करना तथा समय पर चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराकर उनका जीवन बचाना है।
पीएम राहत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अधिकतम सात दिनों तक अथवा ₹1.50 लाख तक, जो भी पहले हो, कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जनपद कानपुर नगर में योजना के अंतर्गत उपचार के लिए 09 अस्पताल चिन्हित किए गए हैं। इनमें वेदान्ता हॉस्पिटल, डेल्टा हॉस्पिटल, आशीर्वाद हॉस्पिटल, चांदनी हॉस्पिटल प्रा. लि., उजाला सिग्नस कुलवंती हॉस्पिटल, नारायणा हॉस्पिटल, रामादेवी मेडिकल सेंटर प्रा. लि., रामा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर तथा रामा हॉस्पिटल शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए और दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखी जाए। साथ ही राहवीर योजना एवं पीएम राहत जन आरोग्य योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को समय पर सहायता एवं उपचार उपलब्ध हो सके और अनमोल जीवन बचाए जा सकें।
बैठक में डीसीपी यातायात रविंद्र कुमार, एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता सहित लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग एवं शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
समस्याओं के निस्तारण पर महापौर ने अधिकारियों संग की बैठक
व्यापारियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, लापरवाह अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही : जिलाधिकारी
सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति पर डीएम सख्त, पांच अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
विवि में अमर शहीद आज़ाद की जयंती पर हुआ कार्यक्रम
अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2026 पर हुई अहम बैठक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :