समस्याओं के निस्तारण पर महापौर ने अधिकारियों संग की बैठक
- श्रवण मांस पर मन्दिरों के आस-पास अतिक्रमण हटवायेगन्दगी फैलानें पर जुर्माने की कार्यवाही हो: महापौर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। महापौर एवं नगर आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में विकास कार्यो एवं अन्य समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में जोन-4 के पार्षदों एवं अभियन्त्रण, राजस्व, स्वास्थ्य, जलकल, मार्ग प्रकाश, उद्यान अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पाँच दिन बाद श्रावन मास प्रारम्भ होने वाला है। श्रावन मास में श्रद्धालुओें की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बाबा आनन्देश्वर मन्दिर एवं बाबा वनखंडेश्वर मन्दिर और अन्य मन्दिरों के आस-पास नालियों पर अतिक्रमण हटवाये, फुटपाथ खाली कराये, गन्दगी फैलानें के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही कराये। मन्दिरों के आस-पास मार्ग प्रकाश इत्यादि की व्यवस्था दुरूस्त कराये। बकरमण्डी ढाल के पास कुछ लोग खुले में मुर्गा, बकरा इत्यादि काटकर उसका कचरा नाले में डाल देते है, इसकी जॉच कराकर कार्यवाही कराये। गांधी नगर के पार्षद विवेक शर्मा ने कहा कि मेरे वार्ड मे गली पिट एवं नालियॉ एवं जालियॉ क्षतिग्रस्त है, सीवर लाइने चोक है। टॉवर लाइटें खराब है। सीसामऊ उत्तरी के पार्षद गोविन्द मोहन शुक्ला ने कहा वार्ड में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती है। बॉब कट इत्यादि वाहन बड़ी मुश्किल से मिल पाते है। सफाई हेतु हाथ कूड़ा गाड़ी एवं रिक्शा ट्रॉली इत्यादि भी खराब है। मार्ग प्रकाश विभाग में तार, स्विच की कमी के कारण लाइट नहीं बन पाती है। कहीं गली पिट क्षतिग्रस्त है, कहीं जाली टूटी है कही नाली क्षतिग्रस्त है, इससे सम्ब्न्धित एक लाख के छोटे काम नहीं हो पा रहे है। मेरा क्षेत्र संवेदनशील है। महापौर ने अधिशाषी अभियन्ता जोन-4 मीनाक्षी अग्रवाल से कहा कि क्षतिग्रस्त गली पिट, नाली एवं जालियों की मरम्मत कार्य कराये। तिलक नगर के पार्षद अरूण कुमार गर्ग ने कहा कि स्वरूप नगर में सफाई कर्मी नहीं आते है, कूड़ा नहीं उठता है। पूर्व पार्षद कमल शुक्ला बेबी के घर के पास आंधी में गिरे पेड़ो के गटठर रखे है। परमट के पार्षद जितेन्द्र वाजपेयी ने कहा कि मछली वाले हाते में सीवर भराव हो रहा है। परमट क्षेत्र मे नाले का पानी नहीं निकल पा रहा है। चुन्नीगंज के पार्षद इशरत अली ने कहा कि जेटिंग मशीन न होने के कारण सीवर सफाई नहीं हो पा रही है। महाप्रबन्धक जलकल आनन्द कुमार त्रिपाठी ने अवगत कराया कि जेटिंग मशीन क्रय किया जा रहा है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने निर्देशित किया कि सीवर सफाई कार्य कराया जाये। मा0 महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्षदों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारण कार्य कराया जाये। बैठक में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार, जगदीश यादव, पार्षद वीरेन्द्र सिंह, मो उमर, जोनल अधिकारी, जोन-4 राजेश सिंह, अधिशाषी अभियन्ता जलकल, जोन-4 नन्द किशोर, जेडएसओ, जोन-4 मो0 फहीम, अधिशाषी अभियन्ता मार्ग प्रकाश राजेश कुमार, प्रभारी मार्ग प्रकाश रमेश पाल, अधिशाषी अभियन्ता उद्यान दिवाकर भास्कर इत्यादि उपस्थित रहे।