होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  विवि में अमर शहीद आज़ाद की जयंती पर हुआ कार्यक्रम
 
विवि में अमर शहीद आज़ाद की जयंती पर हुआ कार्यक्रम
Updated: 7/23/2026 10:06:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विवि में अमर शहीद आज़ाद की जयंती पर हुआ कार्यक्रम
- शिक्षा विभाग ने जयंती पर किए राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में क्रांतिकारी और अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती के अवसर पर गुरुवार को देशभक्ति, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद के संघर्षपूर्ण जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारतीय इतिहास में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज़ाद का संपूर्ण जीवन मातृभूमि के प्रति समर्पण, निर्भीकता और आत्मबल का अनुपम उदाहरण है। उनके विचारों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य किया। शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. तनुजा भट्ट ने  कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन केवल इतिहास का गौरवशाली अध्याय नहीं, बल्कि वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे आज़ाद के साहस, आत्मसम्मान,अनुशासन एवं राष्ट्रनिष्ठा जैसे गुणों को अपने जीवन में अपनाकर समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। हिंदी विभाग के डॉ. श्री प्रकाश ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित एक ओजस्वी एवं प्रेरणादायक कविता का पाठ किया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों के मन में राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान एवं देशसेवा की भावना का संचार किया।कार्यक्रम में डॉ. रश्मि गोरे ने अपने परिवार से जुड़े प्रेरणादायक वास्तविक प्रसंग साझा किए। उन्होंने बताया कि परिवार ही वह प्रथम संस्था है, जहाँ से संस्कार, नैतिक मूल्य एवं देशभक्ति की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. स्नेह पांडेय ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल बड़े कार्यों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के उत्तरदायित्वपूर्ण आचरण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा से संभव होता है। कार्यक्रम में डॉ. रत्नर्तुः मिश्रा ने कविता-पाठ एवं वास्तविक जीवन की प्रेरणादायक घटनाओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उनके विचारों ने विद्यार्थियों को यह अनुभव कराया कि महान व्यक्तित्वों के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता संग्राम के समय थे। एम.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं मंजुला, शिखा सिंह, शिखा तिवारी, प्रतिमा तथा छात्र विष्णु ने चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन, उनके अद्वितीय साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि आज़ाद का जीवन युवाओं के लिए आत्मविश्वास, संघर्षशीलता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा का अमर स्रोत है। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश मिश्रा व अन्य अतिथियों द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर उपस्थित सभी शिक्षकगण, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने महान क्रांतिकारी के अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का भी संकल्प लिया। डॉ. बद्रीनारायण मिश्रा ने अतिथियों, प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके कु कुलदीप सिंह चौहान, प्रिया तिवारी, डॉ शिवचरण पटेल आदि छात्र व शोधार्थी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति पर डीएम सख्त, पांच अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2026 पर हुई अहम बैठक
एडीजी जोन ने सीओ आदर्श कार्य सप्ताह पर किया प्रस्तुतीकरण
सरोगेसी एवं एआरटी अधिनियमों के प्रभावी अनुपालन पर जिला बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : डीएम-'जल मित्र' सम्मान से नवाजे गए तीन अधिकारी, मकनपुर के ग्राम प्रधान को भी मिला प्रशस
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :