एडीजी जोन ने सीओ आदर्श कार्य सप्ताह पर किया प्रस्तुतीकरण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों के प्रस्तावित मंथन में चयनित विषय (क्षेत्राधिकारी कार्यालय/पेशीः CO का ideal work week) (आदर्श कार्य सप्ताह) पर गुरुवार को महत्वपूर्ण प्रस्तुतीकरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी स्तर पर वर्तमान में निर्धारित कार्यभार, कार्यप्रणाली, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, व्यावहारिक चुनौतियों तथा उनके प्रभावी समाधान हेतु सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रस्तुतीकरण आलोक मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया के नेतृत्व में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतीकरण के उपरांत अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन ने कार्यकुशलता, समयबद्धता, जनसेवा की गुणवत्ता, प्रभावी पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणामोन्मुख बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।यह मंथन पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे पुलिसिंग की गुणवत्ता और सेवा वितरण में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
|