होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति पर डीएम सख्त, पांच अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
 
सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति पर डीएम सख्त, पांच अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
Updated: 7/23/2026 11:42:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति पर डीएम सख्त, पांच अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
-शासन की मंशा के अनुरूप काम करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए रहें तैयार
-आईजीआरएस में लापरवाही पर अपर नगर आयुक्त को चेतावनी
-बिना अनुमति बैठक से अनुपस्थित मंडी सचिव का वेतन रोकने के निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर अंकित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। खराब प्रगति पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने चेतावनी पत्र पाने वाले अधिकारियों को भी आगाह किया कि यदि उनके कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं आया तो भविष्य में प्रतिकूल प्रविष्टि सहित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा में पांच अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ कई अन्य को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
जनपद में आबकारी विभाग की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने तथा विभाग के लगातार डी श्रेणी में रहने पर जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। मंडी आय में खराब प्रगति पर मंडी सचिव विजन बालियान को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ बैठक में बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। खराब प्रगति पर जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा एडीओ पंचायत पतारा को भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा गया।
आईजीआरएस की समीक्षा में नगर निगम की स्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। नगर निगम से संबंधित कुल 1,574 प्रकरणों में 759 में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है। इसे गंभीर मानते हुए नगर निगम के आईजीआरएस नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त को चेतावनी पत्र जारी करने तथा शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने खनन अधिकारी पारसनाथ यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा एआईजी स्टांप को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसीलों के कार्यों की भी समीक्षा की। अंश निर्धारण में अत्यंत खराब प्रगति पाए जाने पर चारों तहसीलों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने धारा 24 एवं धारा 116 के वादों के निस्तारण के लिए अभियान चलाने तथा अंश निर्धारण के कार्य के लिए विशेष कैंप आयोजित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को राजस्व से संबंधित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। विद्युत देयकों की वसूली में लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने नियमानुसार विद्युत देयकों की वसूली सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. विवेक चतुर्वेदी, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह सहित समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विवि में अमर शहीद आज़ाद की जयंती पर हुआ कार्यक्रम
अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2026 पर हुई अहम बैठक
एडीजी जोन ने सीओ आदर्श कार्य सप्ताह पर किया प्रस्तुतीकरण
सरोगेसी एवं एआरटी अधिनियमों के प्रभावी अनुपालन पर जिला बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : डीएम-'जल मित्र' सम्मान से नवाजे गए तीन अधिकारी, मकनपुर के ग्राम प्रधान को भी मिला प्रशस
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :