होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2026 पर हुई अहम बैठक
 
अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2026 पर हुई अहम बैठक
Updated: 7/23/2026 9:17:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2026 पर हुई अहम बैठक 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |  अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति की प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2026 पर हुई बैठक में बोलते हुए संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि अधिवक्ता अधिनियम 1961 में पुनः प्रस्तावित संशोधन विधेयक 18 जुलाई 2026 को बी सी आई ने सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी कर सभी अधिवक्ताओं से सुझाव मांगे है प्रमुख रूप से प्रस्तावित संशोधन की धारा 24 से पंजीकरण शल्क रुपया 750 से बढ़कर 22500 हो जाएगा जिसमें 18 000 राज्य विधिज्ञ परिषद और 4500 रुपया बार काउंसिल आफ इंडिया का होगा। कहा कि पंजीकरण शुल्क 22500 होने से सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार और बुद्धिमान बच्चे वकालत करने से वंचित हो जाएंगे। पहले कुलीन और जमींदार घरानों के लोग अधिवक्ता बनते थे आज जन सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार बच्चे भी वकालत में आ रहे है और विधि विशेषज्ञ बन रहे है । प्रस्तावित संशोधन की धारा 12 से विदेशी अधिवक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता में भाग लेने की अनुमति देने का प्रस्ताव ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह विदेशी अधिवक्ताओं को भारत में प्रवेश की शुरुवात होगी। धारा 24 सी के अनुसार किसी मुकदमें में अधिवक्ता को 2 साल या उससे अधिक की सजा पर अधिवक्ता का नाम राज्य के अधिवक्ता पंजीकरण से हटा दिया जाएगा।अपील निर्णयन से पूर्व हटाना विधि विरुद्ध है। सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के नाम पर बीमा पेंशन चिकित्सा आदि की बात तो प्रस्तावित की किंतु कब होगा  कैसे होगा और कितने समय में कौन सी पालिसी लागू होगी की निश्चित समयावधि और प्रारूप न दिया जाना अधिवक्ताओं के साथ धोखा है । कानून मंत्री मेघवाल प्रस्तावित संशोधन तो ले आए किंतु अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु प्रस्तावित संशोधन में अधिवक्ता संरक्षण जिसके अंतर्गत अधिवक्ताओं पर मुकदमा लिखे जाने या गिरफ्तारी से पूर्व बार संघों की अनुमति आवश्यक हो का प्रस्ताव न होना अधिवक्ता समाज के साथ धोखा है हम इसका विरोध करते है।ऐसी क्या जल्दी है कि प्रस्तावित संशोधन विधेयक पर 31 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे तक देश भर से सुझाव लेने है इसी से साबित है कि सरकार प्रस्तावित संशोधन विधेयक को लागू करने की कितनी जल्दी में है। प्रदेश और देश के सभी अधिवक्तागण इस प्रस्तावित संशोधन विधेयक का भी अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 की तरह  तब तक विरोध करेंगे जब तक पंजीकरण शुल्क पूर्व की भांति होने के साथ निश्चित समयावधि में अधिवक्ताओं की सुरक्षा बीमा पेंशन सहित अधिवक्ताओं को सपरिवार कैसे लेश इलाज लागू करने का प्रस्ताव नहीं दिया जाता। प्रमुख रूप से भानु द्विवेदी देवी प्रसाद मिश्रा संजीव सोनकर दिनेश यादव संजीव कपूर शिवम गंगवार भारत पाल आयुष शुक्ला अमर दीप शौर्य सौरभ चैतन्य जायसवाल साजिद खान इंद्रेश मिश्रा आदित्य वीर जोशी आदि रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति पर डीएम सख्त, पांच अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
विवि में अमर शहीद आज़ाद की जयंती पर हुआ कार्यक्रम
एडीजी जोन ने सीओ आदर्श कार्य सप्ताह पर किया प्रस्तुतीकरण
सरोगेसी एवं एआरटी अधिनियमों के प्रभावी अनुपालन पर जिला बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : डीएम-'जल मित्र' सम्मान से नवाजे गए तीन अधिकारी, मकनपुर के ग्राम प्रधान को भी मिला प्रशस
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :