दबोचा गया कोडीन कफ़ सिरप का मास्टर माइंड
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पकड़ा गया अभियुक्त वेद प्रकाश शिवहरे है.अभियुक्त वेद प्रकाश पिछले 10 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था. अभियुक्त वेद प्रकाश शिवहरे 25000 रुपए का इनामिया अभियुक्त है.डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया, इस मामले की शुरुआत 10 अक्टूबर 2025 से हुई थी। जब औषधि निरीक्षक ओमपाल सिंह ने थाना कलक्टर गंज में प्रतिबंधित सिरप के अवैध कारोबार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज़ कराई थी।जाँच में वेद प्रकाश शिवहरे का नाम मुख्य आरोपी के रूप में आया.डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया, इस मामले में पहले ही विनोद अग्रवाल,शिवम अग्रवाल,सुमित केसरवानी,विशाल सिंह व प्रभात खरे जेल जा चुके हैं.डीसीपी क्राइम ने बताया, अभियुक्त वेद प्रकाश मोबाइल बिल्कुल प्रयोग नहीं कर रहा था। जिसकी वजह से पुलिस उस तक पहुँच नहीं पा रही थी. आखिरकार अभियुक्त वेद प्रकाश शिवहरे स्वाट व सर्विलांस टीम की मदद से दबोच लिया गया.अभियुक्त वेद प्रकाश शिवहरे को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय. क्राइम ब्रांच निरीक्षक अनिल कुमार,उप निरीक्षक मंगल सिंह, मनीष कुमार,राहुल कुमार, मनजीत सिंह,मंजेश कुमार,हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, शहबाज़ खान,जितेंद्र सिंह,शैलेंद्र यादव,प्रकाश पाल,कांस्टेबल रोहित कुमार,अजीत कुमार, अनुराग तोमर व महिला कांस्टेबल पूनम ने इस गिरफ़्तारी को अंजाम दिया है |
|