विवि में तीरंदाजी कार्यशाला, आधुनिक आर्चरी एरीना एवं अकादमी में प्रशिक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर, 25 जुलाई। छत्रपति शाहू जी महाराज विवि का आधुनिक खेल अवसंरचना खिलाड़ियों को उत्कृष्ट अभ्यास एवं प्रशिक्षण का वातावरण प्रदान कर रही है। इसी क्रम कैम्पस में अत्याधुनिक आर्चरी एरीना का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने किया। जिसके नियमित रूप से आर्चरी अकादमी का संचालन प्रारंभ किया गया।आर्चरी अकादमी में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ बाहरी इच्छुक खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण शुल्क विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ₹500 तथा बाहरी खिलाड़ियों के लिए ₹1000 निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को विवि के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग परिसर स्थित आर्चरी एरीना में जिला तीरंदाजी संघ ने एक दिवसीय तीरंदाजी कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को तीरंदाजी की मूलभूत तकनीकों, उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, प्रतियोगिता नियमों, लक्ष्य निर्धारण, मानसिक एकाग्रता तथा आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों की विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव के निर्देशन में डॉ. प्रभाकर पांडेय (एसोसिएट प्रोफेसर) तथा शुभम हजरिया (सहायक आचार्य) ने आयोजन के समन्वय एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
|