बीच सड़क ससुर-दामाद में घमासान, रिश्तों की मर्यादा तार-तार
-मारपीट का वीडियो वायरल, दामाद पर मुकदमा दर्ज
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा हमीरपुर l कुरारा थाना क्षेत्र के चकोठी गांव में ससुर और दामाद के बीच बीच सड़क हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, दामाद रवि अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट की, जिसमें ससुर घायल हो गए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस जांच में सामने आया कि घटना 27 जुलाई की है। मामले में चकोठी निवासी लाला भाई कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उनके दामाद रवि पुत्र रमाकांत, निवासी ग्राम छानी अहीर, थाना सिरसाकलार (जालौन) ने उनके और उनके पुत्रों के साथ मारपीट की। कुरारा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रवि के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।