संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती का जनपद में रथ और कलश का भव्य स्वागत
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर lभारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की उपस्थिति में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के शुभारंभ के अवसर पर वाराणसी से चला रथ और पावन कलश जनपद की सीमा पर पहुंचा। यमुना पुल पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता जिला महामंत्री नरवेंद्र सिंह,लक्ष्मी रतन साहू,मुकेश प्रजापति,जिला मंत्री ओमेश सिंह,अभिषेक त्रिपाठी,साधना सिंह,जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता,भानु निषाद,योगेंद्र दीक्षित, लाल रणवीर सिंह एवं जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्प वर्षा के साथ रथ का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने संत रविदास के चरणों में नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्वागत समारोह के दौरान पूरा क्षेत्र संत रविदास के जयकारों से गूंज उठा।