होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  माटीकला जागरूकता शिविर में स्वरोजगार एवं आधुनिक तकनीकों की दी गई जानकारी
 
माटीकला जागरूकता शिविर में स्वरोजगार एवं आधुनिक तकनीकों की दी गई जानकारी
Updated: 7/30/2026 11:07:00 PM By Reporter-

माटीकला जागरूकता शिविर में स्वरोजगार एवं आधुनिक तकनीकों की दी गई जानकारी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को ग्राम दरियापुर प्रजापति बाहुल्य क्षेत्र, विकासखंड सुमेरपुर में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, हमीरपुर द्वारा माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पारंपरिक माटीकला व्यवसाय से जुड़े कारीगरों को आधुनिक तकनीकों, विभागीय योजनाओं तथा स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माटीकला बोर्ड के मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र दीक्षित, जिला कार्य समिति सदस्य विनय मिश्रा, सुनील कुमार त्रिवेदी, ग्राम प्रधान आशाराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डॉ मनोज शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माटीकला व्यवसाय को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने तथा कारीगरों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। शिविर में उपस्थित कारीगरों को विभागीय योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएं एवं प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।
इस अवसर पर सदर विधायक ने बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए विद्युत चालित चाक का संचालन कर मिट्टी के दीपक का निर्माण किया तथा कारीगरों का उत्साहवर्धन किया। माटीकला विशेषज्ञ देवेंद्र ने प्रतिभागियों को आधुनिक डिजाइनों के अनुरूप आकर्षक एवं उपयोगी मिट्टी के उत्पाद तैयार करने, उनकी गुणवत्ता बढ़ाने तथा प्रभावी विपणन के व्यावहारिक गुर बताए। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर माटीकला व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।
शिविर में जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा लगाए गए माटीकला उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन भी कराया गया, जहां विद्युत चालित चाक से विभिन्न उत्पादों के निर्माण का सजीव प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को लंच पैकेट वितरित किए गए तथा माटीकला व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक कारीगरों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
गुरु शिष्य की अनूठी परंपरा पर गुरुओं को किया सम्मानित
आज तक साथी पोर्टल पर ऑन-बोर्ड होना सभी बीज व्यवसायियों के लिए अनिवार्य
बार कौंसिल चुनाव में विजयी होने वाले अनुराग पाण्डेय को किया सम्मानित
25 किलो रंगीन फिंगर चिप्स कराए गए नष्ट, दूध, पनीर समेत आठ खाद्य पदार्थों के नमूने
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :