होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सीएसजेएमयू में विद्या परिषद की बैठक सम्पन्न
 
सीएसजेएमयू में विद्या परिषद की बैठक सम्पन्न
Updated: 7/31/2026 11:15:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सीएसजेएमयू में विद्या परिषद की बैठक सम्पन्न
- आठ अप्रेंटिसशिप इमबेडिड डिग्री (AEDP) पाठ्यक्रमों और सीट बढ़ोत्तरी की मिली सहमति
- त्रिवर्षीय एलएलबी व पंचवर्षीय बीए एलएलबी पाठ्यक्रमों में आंशिक बदलाव को मिली सहमती 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विश्वविद्यालय की विद्या परिषद (Academic Council) की बैठक विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ऐकडेमिक में आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप नवीन पाठ्यक्रमों को लागू करने, विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख एवं कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने तथा शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विभिन्न संकायों एवं विभागों द्वारा प्रस्तुत पाठ्यक्रमों, संशोधित पाठ्यक्रमों, सीटों के पुनर्गठन, नए प्रमाणपत्र एवं डिग्री कार्यक्रमों, अनुसंधान गतिविधियों तथा विश्वविद्यालय के समग्र शैक्षणिक विकास से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा की गई। परिषद ने शिक्षा की गुणवत्ता, उद्योग की आवश्यकताओं तथा भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णयों के अनुमोदन पर विचार किया। बैठक के दौरान विभिन्न संकायों द्वारा प्रस्तुत अनेक नए पाठ्यक्रमों एवं पाठ्यक्रम विवरणिकाओं पर चर्चा की गई। 
इनमें कला, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान, कृषि विज्ञान, आधारभूत विज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार, संगीत, शिक्षा, स्वास्थ्य विज्ञान तथा व्यावसायिक अध्ययन जैसे विविध क्षेत्रों के कार्यक्रम सम्मिलित रहे। परिषद ने विद्यार्थियों को नवीनतम ज्ञान एवं व्यवहारिक दक्षताओं से जोड़ने की दिशा में इन प्रस्तावों को महत्वपूर्ण बताया। स्वास्थ्य विज्ञान, फार्मेसी, भाषा अध्ययन, पत्रकारिता, संगीत एवं अन्य विभागों द्वारा प्रस्तुत संशोधित पाठ्यक्रमों पर भी विचार किया गया। इन संशोधनों का उद्देश्य पाठ्यक्रमों को वर्तमान समय की आवश्यकताओं, तकनीकी प्रगति तथा रोजगार की बदलती मांगों के अनुरूप बनाना है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालय में रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। इसके अंतर्गत बायोटेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स, एनीमेशन एवं वीएफएक्स, गेम आर्ट एवं डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग एवं एडवरटाइजमेंट, मीडिया कम्युनिकेशन, कंटेंट एवं क्रिएटिव राइटिंग तथा रिटेल ऑपरेशंस जैसे विषयों में कार्यक्रम संचालित किए जाने एवं उनकी पाठ्यक्रम विवरणिकाओं के अनुमोदन पर चर्चा हुई। फार्मेसी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नवीन नियामकीय प्रावधानों के अनुपालन, कुछ पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन माध्यम से संचालन तथा विद्यार्थियों के हित में अन्य शैक्षणिक प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों के पुनर्गठन से संबंधित रहा। जिन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की मांग अधिक है, उनमें सीटें बढ़ाने तथा जिन कार्यक्रमों में प्रवेश संख्या लगातार कम रही है, उनमें सीटों में कमी अथवा उन्हें बंद करने से संबंधित प्रस्तावों पर विचार किया गया। यह कदम उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया। विधि संकाय के पाठ्यक्रमों में आवश्यक संशोधनों, पर्यावरण विज्ञान विषय की पीएच.डी. पाठ्यक्रम विवरणिका तथा शोध एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रस्तावों पर भी परिषद ने विचार किया। इसके अतिरिक्त पीएच.डी. कार्यक्रमों से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में बी.ए. (FYUP) कार्यक्रम में फिजिकल एजुकेशन विषय को सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया, जिससे विद्यार्थियों को विषय चयन में अधिक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। विवि में संचालित कुछ पाठ्यक्रमों के नामों में संशोधन करने, साउंड रिकॉर्डिंग एवं इंजीनियरिंग तथा मनोविज्ञान से संबंधित कार्यक्रमों के अद्यतन नाम स्वीकृत करने के प्रस्ताव भी परिषद के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त बिजनेस मैनेजमेंट, फार्मेसी, शिक्षा विभाग के आईटीईपी कार्यक्रम तथा विधि संकाय से संबंधित विभिन्न विनियमों एवं संशोधनों पर भी परिषद ने विचार किया। 
अकादमिक परिषद की इस बैठक में प्रस्तुत विभिन्न प्रस्ताव विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रशासनिक दक्षता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगे। परिषद द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा विद्यार्थियों को आधुनिक, रोजगारोन्मुख एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का मार्ग और अधिक सुदृढ़ होगा।
- त्रिवर्षीय एलएलबी व पंचवर्षीय बीए एलएलबी पाठ्यक्रमों में आंशिक बदलाव को मिली सहमति
विद्या परिषद की बैठक में ​अधिष्ठाता विधि संकाय प्रो.प्रेम नाथ त्रिवेदी की ओर से किये गये प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया। इसमें एलएलबी (त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम) और बीए एलएलबी (पंचवर्षीय पाठ्यक्रम) के एग्रीगेट पासिंग प्रतिशत को घटाकर 45% व बैक पेपर और प्रमोशन के नियम में किसी छात्र के प्रथम (1st) और द्वितीय (2nd) सेमेस्टर में मिलाकर कुल 48% अंक नहीं होते थे, या प्रत्येक विषय में पासिंग मार्क्स (36%) नहीं होते थे, तो उसे पांचवें (5th) सेमेस्टर में प्रवेश (प्रमोट) नहीं दिया जाता था। अब छात्रों को आगे के सेमेस्टर्स में प्रमोट होने से नहीं रोका जाएगा। छात्र छठे (6th) सेमेस्टर तक बिना रुके प्रमोट हो सकते हैं और आगे अपनी सुविधानुसार बैक पेपर दे सकते हैं। लगातार परीक्षा देने वाले छात्रों की प्रवेश (Admission) प्रक्रिया नहीं रोकी जाएगी। 'समर्थ' (Samarth) प्रणाली लागू होने के कारण अब एक्स-स्टूडेंट का स्टेटस खत्म हो गया है। अब ऐसे छात्र केवल 'बैक पेपर' परीक्षार्थी के रूप में ही परीक्षा में बैठेंगे। ​एलएलबी (त्रिवर्षीय) छात्रों को अपनी डिग्री अधिकतम 6 वर्ष में पूरी करनी होगी (अर्थात 6 वर्ष के भीतर सभी पेपर पास करने होंगे और कुल एग्रीगेट 45% अंक प्राप्त करने होंगे) वैसे ही ​बीए एलएलबी के छात्रों को अपनी डिग्री पूरी करने और सभी पेपर पास करने के लिए अधिकतम 8 वर्ष का समय दिया गया है।
बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक (ऑनलाइन), कालेज विकास परिषद के प्रो राजेश कुमार द्विवेदी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, डीन लाइफ साइंसेज प्रो सुधीर कुमार अवस्थी, डीन एकेडमिक प्रो. बृष्टि मित्रा, डीन एडमिनिस्ट्रेशन प्रो.नीरज कुमार, डीन इनोवेशन डॉ शिल्पा कायस्ता, डीन रिसर्च प्रो.नमिता तिवारी, डॉ अंशु सिंह, व सभी डीन व विद्या परिषद के सदस्य ऑनलाइन व ऑफलाइन रूप में उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कृषि मंत्री द्वारा कृषि महाविद्यालय का औचक निरीक्षण
बॉडी वोन कैमरे से लैश होंगे टीटी- ट्रेन में चेकिंग के दौरान यात्रियों और टीटी के बीच रहेगी पारदर्शिता
सजावटी पौधों एवं लैंडस्केपिंग पर एक दिवसीय हुई संगोष्ठी
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न
नवंबर से नए आकर्षण के साथ शुरू होगा कानपुर बोट क्लब का संचालन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :