नशामुक्त युवा विकसित भारत हेतु श्लोगन,लेखन हुई प्रतियोगिता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान की पर छात्र-छात्राओं द्वारा नशामुक्त लेखन प्रतियोगिता का आयोजन डा. रश्मि सिंह, सह प्राध्यापक एवं समन्वयक एन०एस०एस०, सामुदायिक महाविद्यालय, द्वारा सम्पन्न किया गया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जन जागृति रैली का भी अयोजन किया गया तथा अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष कुलपति डा० संजीव गुप्ता द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये उन्हें किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थ का किसी भी उद्देश्य से सेवन न करने के लिये प्रेरित किया गया तथा इस युवा शक्ति को सशक्त, स्वस्थ एवं जागरूक युवा जो देश को विश्व की अग्रिम पंक्ति में ले जाने में सक्षम हैं, को सदैव स्वस्थ एवं सकारात्मक मूल्यों में अपना पूर्ण योगदान देने के लिये भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आज की नशामुक्त युवा शक्ति ही विकसित भारत बनाने में अपना अतुलनीय योगदान दे सकती है। छात्र-छात्राओं द्वारा युवाओं को नशा से मुक्त रहने के सम्बंध में विभिन्न श्लोगन एवं पोस्टर के माध्यम से स्वयं एवं अपने मित्रों, सम्बंधियों को भी इससे दूर रहने हेतु प्रेरित कर निरन्तर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डा० कौशल कुमार, अधिष्ठाता कृषि संकाय, डा० विजय कुमार यादव, निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र, डा० महापात्रा एवं सामुदायिक एवं कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्रायें उपस्थित रही।
|