अपर महानिरीक्षक कारागार द्वारा जेल का किया औचक निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर,अपर महानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें, उ0प्र0 लखनऊ धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिला कारागार, कानपुर नगर का औचक निरीक्षण किया गया।
उनके द्वारा सर्वप्रथम कारागार की दोनों पाकशाला का निरीक्षण किया गया। पाकशाला में निर्मित भोजन को मानक के अनुरूप पाया। कारागार चिकित्सालय में भर्ती बन्दियों से उनके इलाज के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम, विधिक सहायता केन्द्र, पुस्तकालय, वीडियो वाॅल इत्यादि का भी निरीक्षण किया गया एवं बैरकों व बन्दियों की तलाशी करायी गयी। उनके द्वारा कारागार के सुरक्षा एवं निगरानी के उपकरणों एवं कारागार के अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया। अपर महानिरीक्षक के कारागार के निरीक्षण के समय कारागार में सब कुछ सामान्य पाया गया।
निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक-श्री आर0 के0 पाण्डेय, कारागार चिकित्साधिकारी-डाॅ0 प्रभाकर त्रिपाठी, जेलर-श्री आनन्द कुमार जायसवाल, डिप्टी जेलर-श्री प्रदीप कुमार सिंह, व श्री प्रेम नारायण उपस्थित रहे।