यातायात प्रबंधन को लेकर प्रेजेंटेशन एवं विचार-विमर्श गोष्टी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को और अधिकारी सुगम, सुरक्षित, सुव्यस्थित एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से बेंगलुरु बेस्ड कंपनी ARCADIS के डेवलपर द्वारा कानपुर नगर में 'ASTraM' एप के उपयोगिता के संबंध में एक प्रेजेंटेशन किया गया। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) विपिन ताडा, पुलिस उपायुक्त (यातायात), पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान 'ASTraM' एप्प की कार्यप्रणाली, उसके प्रभावी संचालन, फील्ड स्तर पर उपयोगिता तथा यातायात प्रबंधन में इसके अधिकतम उपयोग के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। डेवलपर द्वारा कानपुर नगर के अति-व्यस्तम मार्गो का स्थलीय निरिक्षण करने के उपरांत एप्प का नियमित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए यातायात व्यवस्था की सतत निगरानी की जायेगी तथा यातायात संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा । साथ ही, यातायात प्रबंधन में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (AI), आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग, बिग डेटा एनालिटिक्स, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में एप्प के संचालन के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि 'ASTraM' एप का शत-प्रतिशत प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाया जाएगा।
|