राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर सम्पन्न
- पेंशन खातों में भिजवाने के लिए 3 अगस्त को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का होगा घेराव व प्रदर्शन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया शिविर में 200 दिव्यांगों ने पेंशन खातों में न पहुंचने, 58 दिव्यांगों ने इलेक्ट्रिक सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा पास न बनने की शिकायत दर्ज करायी। दूर दराज से आए 24 दिव्यांगजनों ने आवास, रोजगार के लिए ऋण, गरीबी रेखा का आय प्रमाण पत्र न बनने, रेलवे यूनिक कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड न बनने की शिकायत दर्ज कराई। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि ज्यादातर दिव्यांगों ने पेंशन खातों में न पहुंचने कि व इलेक्ट्रिक सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा समाप्त किये जाने की शिकायत की है। इसके लिए प्रबन्ध निदेशक, के0सी0टी0एस0एल0 के पत्र के आधार पर प्रमुख सचिव दिव्यांगजन उत्तर प्रदेम शासन से पत्राचार किया गया है। शासन से सिटी बसों कि निरू शुल्क यात्रा के लिए आदेश जारी करवाने का प्रयास किया जाएगा।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिव्यांग पेंशन खातों में न पहुंचने के विरोध में 3 अगस्त को दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क करके समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी दिव्यांग व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या हो तो वो शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क बगिया गेट नं0 4 में किसी भी दिन सम्पर्क कर सकते हैं। शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गोमती वर्मा, ओम प्रकाश दास, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।