होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  फ्रेंडशिप डे पर बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर गूंजे दोस्ती के तराने
 
फ्रेंडशिप डे पर बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर गूंजे दोस्ती के तराने
Updated: 8/2/2026 11:46:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

फ्रेंडशिप डे पर बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर गूंजे दोस्ती के तराने
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर,फ्रेंडशिप डे के विशेष अवसर पर कानपुर मेट्रो ने ‘इंकटेल्स’ संस्था के सहयोग से बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। संगीत, कविता और दोस्ती के रंगों से सजे इस कार्यक्रम ने यात्रियों एवं उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी काव्य एवं संगीत प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
दोपहर लगभग 1 बजे आरंभ हुए कार्यक्रम में “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे”, “सलामत रहे दोस्ताना हमारा”, “दोस्ती का नाम जिंदगी”, “मेरी दोस्ती मेरा प्यार” तथा “तेरे जैसा यार कहां” जैसे सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने दोस्ती पर आधारित लोकप्रिय गीतों के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि श्रोता न केवल मंत्रमुग्ध हुए, बल्कि उनके साथ गुनगुनाने भी लगे।
संगीत प्रस्तुतियों में आरती ढमेरिया ने “कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया”, अंकित ने “दोस्ती का नाम ज़िंदगी”, लक्ष्मी प्रसाद ने “सलामत रहे दोस्ताना”, अमित बाजपेयी ने “मोहब्बत अब तिजारत बन गई है”, राहुल ने “खैरियत पूछो” तथा शैलेंद्र कुमार जमीर ने “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे” गीतों को अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
संगीत के साथ-साथ काव्य प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की। कवि नित्यानंद ने “मैं नहीं जाऊंगा”, आकाश मौर्य ने “मोहब्बत में सब कुछ छोड़ सकता हूं, पर दोस्ती को नहीं छोड़ सकता हूं” तथा रज्जू सिंह ने “सफर-ए-दोस्ती” का प्रभावशाली पाठ किया। वहीं कवयित्री अंतरा ने “वो लोग क्या करेंगे मेरे तकदीर का फैसला” तथा श्रुति दुबे ने “बदलते विचारों की गाथा” कविता प्रस्तुत कर श्रोताओं की भरपूर सराहना प्राप्त की। इसके अतिरिक्त सलोनी शर्मा, अंशिका त्रिवेदी, नावेद, विजय ठाकुर, विशाल कुरील, बाबी शर्मा, तनु सिंह, दीपा कीर्तनिया, साहिल एवं फैजान सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर होने वाले जलाभिषेक एवं दर्शन व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बाबा सिद्धनाथ म
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
मुस्करा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मित्रता दिवस पर सरस काव्य गोष्ठी संपन्न
पातालेश्वर मंदिर में संपन्न हुई जिला स्तरीय जनजागरण मासिक आरती
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :