पातालेश्वर मंदिर में संपन्न हुई जिला स्तरीय जनजागरण मासिक आरती
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l नशामुक्त समाज, खुशहाल समाज, अपराध मुक्त समाज निर्माण हेतु भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को हमीरपुर के पातालेश्वरमहादेव मंदिर में जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम समपन्न हुईं l महाआरती के प्रारंभ में मां गुरूवर के जयकारे शिवाय शिवहरे व मांडवी शिवहरे
ने लगवाये! इसके पश्चात माताभगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा व योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की पावन आरती क्रम समपन्न हुईं महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को भगवती मानव कल्याण संगठन महिला शाखा की जिलाध्यक्ष एकता तिवारी ने बताया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी टीम प्रमुख अधिक से अधिक 5 घंटे के श्रीदुर्गा चालीसा पाठ के क्रम करवाना है और समाज को नशामुक्त बनाना है माँ की साधना से, माँ की आराधना सेसुख-शांति समृद्धि तो मिलती ही है, आप भक्ति के मार्ग पर बढ़ते हैं, धर्म के मार्ग पर बढ़ते हैं, सत्कर्म के मार्ग पर बढ़ते हैं! इस दुर्गा चालीसा पाठ के माध्यम से आप जान भी नहीं पाते और माँ की कृपा प्राप्त हो जाती है l बाहर की ओर मत दौड़ो, बल्कि अपने अंतरमन में जाने का प्रयास करो और आकलन करो कि मैं ऐसा कौन सा कार्य करूँ, जिससे कि मेरे और प्रकृतिसत्ता के बीच दूरी कम हो जाये? हर पल आकलन करें कि मेरे द्वारा जो कार्य किये जा रहे हैं, वे धर्म रक्षा, के लिए हैं या नहीं, राष्ट्ररक्षा के लिए है या नहीं, मानवता के हित में हैं या नहीं और अपने आपको सत्य धर्म के मार्ग पर बढा़ते चले जाये! यही ज्ञान तो हमें परम पूज्य गुरुदेव जी ने दिया है l
भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा उत्तर प्रदेश के प्रातींय निरीक्षक रामेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि परम पूज्य गुरूवरश्री का सानिध्य पाने से हमें यह सिद्धि मिली है कि हमें सभीनशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान व चेतनावान जीवन प्राप्त हुआ है! जिस घर में एक भी व्यक्ति यदि नशा करता हो, तो जाकर देखिए कि उस घर की कैसी दुर्दशा है? नशेड़ी व्यक्ति जब नशा करके घर पहुचता है, तो अपने बच्चों को पीटता है, पत्नी को प्रताड़ित करता है, अपने माता- पिता का अपमान करता है! नित्यप्रति उस घर में कलह का वातावरण निर्मित रहता है यदि आप धर्म के रास्ते पर चलना चाहते हैं, तो सबसे पहले नशा छोड़ना होगा l
अंत में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष लालाराम यादव ने बताया कि हमीरपुर जिले में मां गुरूवर की विशेष कृपा से जिलास्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ दिनाँक 3-4 अक्टूबर 2026 को होने जा रहा है जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला जी एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी जी का आगमन होने जा रहा है अतः आप सभी लोग तैयारियों में लग जाये! और अधिक से अधिक लोगों को चालीसा पाठ में आमंत्रित करें l और महाआरती क्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया l
संचालन टीम प्रमुख शिवकरन शर्मा ने किया l महाआरती में चुनूबाद कुशवाहा, धीरेंद्र कुशवाहा, अनंतराम शिवहरे, बृजेन्द्र प्रजापति, रामकिशोर प्रजापति, कमलेश प्रजापति, , जुगुल किशोर पाठक, अजय शिवहरे, बाबूराम सोनी, शकुन्तला कुशवाहा, रीमा यादव, आराधना विश्वकर्मा, दीपा तिवारी,
सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया! सभी को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया l