श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर होने वाले जलाभिषेक एवं दर्शन व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बाबा सिद्धनाथ मंदिर का किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर होने वाले जलाभिषेक एवं दर्शन के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा थाना जाजमऊ क्षेत्रान्तर्गत स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर एवं बाबा सिद्धनाथ घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध जलाभिषेक एवं दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की गई।
मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग का निरीक्षण कर कतारबद्ध एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लान की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुगम आवाजाही बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, सार्वजनिक एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की कार्यशीलता का निरीक्षण कर उन्हें पूर्णतः सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
गंगा के बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए सिद्धनाथ घाट पर अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग, गोताखोरों एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस, मन्दिर प्रशासन एवं संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए। प्रभावी भीड़ नियंत्रण, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, निर्बाध यातायात प्रबंधन तथा सभी विभागों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में जलाभिषेक एवं दर्शन कर सके।