मुस्करा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l थाना मुस्करा पुलिस द्वारा जनपद न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में केस नं0 253/24 अ0सं0 125/2023 धारा 8/20 NDPS ACT से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त दीपू रैकवार पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम बिहुनी खुर्द, थाना मुस्करा, जनपद हमीरपुर को ग्राम बिहुनी खुर्द, से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए जनपद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजीव साहू व का0 शिवपाल सिंह शामिल रहे l