यातायात पुलिस द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में प्रभारी यातायात द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात संकेतों का अनुपालन करने एवं सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनों तथा बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों व यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन कार्यवाही करते हुए कुल 399 ई-चालान किए गए।
यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। जनपद में यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु ऐसे चेकिंग एवं जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।