आगामी मकदूम शाह आला दरगाह शरीफ उर्स/मेला को लेकर आयोजकों के साथ की बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आगामी मकदूम शाह आला दरगाह शरीफ उर्स/मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता एवं अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह द्वारा स्थानीय समुदाय,धर्मगुरु,मौलाना एवं उर्स मेले के आयोजकों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान आगामी उर्स/मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित पुलिस अधिकारियों को उर्स/मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी भीड़ नियंत्रण, सुगम यातायात व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्थानीय समुदाय एवं आयोजकों से पुलिस-प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने, मेले के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
|