नगर निगम कर्मियों ने बार एसो.की अगुवाई में चलाया स्वच्छता अभियान
- कचहरी परिसर में वकीलों ने उठाई झाड़ू, बोले- ये सबकी जिम्मेदारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कचहरी परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कानपुर बार एसोसिएशन की अगुवाई और नगर निगम के सक्रिय सहयोग से चलाए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और निगम के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।शनिवार सुबह कचहरी परिसर में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में वकीलों ने हाथों में झाड़ू थामकर सफाई कार्य की शुरुआत की। नगर निगम की टीम ने भी कचहरी परिसर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव, कचरे के ढेरों और गंदगी को साफ करने के लिए विशेष संसाधन और गाड़ियां लगाईं।उन्होंने वकीलों और आम जनता से अपील की कि वे कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय तय स्थानों पर ही डालें और परिसर को पॉलीथिन मुक्त रखें। नगर निगम के अधिकारियों ने भी वकीलों की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी कचहरी परिसर में निरंतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिया। वकीलों ने अपने चैंबरों के आसपास और मुख्य रास्तों पर सफाई कर आम जनमानस को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कचहरी परिसर में रोजाना हजारों मुमुक्षु, वादकारी और अधिवक्ता आते हैं। ऐसे में यहां स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।