वाहन टैगिंग व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
हिंदुस्तान न्यूज़ कानपुर | भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में उप्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा कृषि उत्पाद के व्यापार व उद्योग में जियोटैग ऐप द्वारा वाहन टैगिंग व्यवस्था, प्रयोग के तौर पर लागू होने के दौरान व्यापारियों उद्यमियों को जारी नोटिसों, गेट पास की समय-सीमा संबंधी नियमों, प्रोपराइटरशिप फर्मों को पार्टनरशिप में परिवर्तित करने के जटिल प्रावधानों को वापस लेने सहित मंडी व्यवस्था से संबंधित अन्य समस्याओं के निराकरण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से उनके लाल बंगला स्थित आवास पर मुलाकात कर के वार्ता की व 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा |विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कृषि विपणन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार से इस मामले में पुनः वार्ता करने का आश्वासन दिया।
|