नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ. मुकेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. विनिता सिंह द्वारा कराया गया, जिसमें डॉ. जया वर्मा एवं डॉ. ऐश्वर्या सिंह ने समन्वय किया छात्राओं ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की लत से होने वाले स्वास्थ्य, शिक्षा, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रस्तुत किया तथा युवाओं को नशा छोड़कर सही मार्ग अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नशा-मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अधिष्ठाता, सामुदायिक विज्ञान डॉ. सीमा सोनकर ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें नशा मुक्ति के संदेश को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. मुक्ता गर्ग ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
|