कंडोर गांव में शाम ढलते ही निर्माणाधीन पुल के बगल से शुरू हो जाता है अवैध खान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के कंडोर गांव में निर्माणाधीन पुल के बगल से मौरम का अवैध खनन किया जा रहा है। जिससे पुल के पिलर के लिए खतरा बन रहा है। मौरम खनन जे सी बी मशीन से कर ट्रैक्टर ट्रॉली से परिवहन कर राजस्व का नुकसान किया जा रहा है।
क्षेत्र के कण्डोर गांव से बेतवा नदी पर पुल का निर्माण जारी है। जून माह में आई आंधी तूफान से निर्माणाधीन पुल का पिलर टूट कर गिर गया था। तब से अब तक इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका है। बंद पुल के पिलर के समीप से मौरम का अवैध खनन जे सी बी मशीन से किया जा रहा है। तथा ट्रैक्टर ट्रॉली से परिवहन कर ग्रामीण क्षेत्र में महंगी दर पर बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मोरम खनन से पुल को नुकसान हो रहा है। इस अवैध खनन में रोक नहीं लग पा रही है। शाम ढलते ही मौरम का अवैध खनन का खेल शुरू हो जाता है। जो कि रात रात भर चलता है। जिससे राजस्व का नुकसान किया जा रहा हैग्रामीणों ने इस अवैध खनन पर रोकलगाए जाने की मांग खनिज विभाग से की है।