सहकारी समितियो के पदाधिकारियो ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l सदर तहसील सभागार में विगत 06 अगस्त को हुयी मत्स्य आखेट पट्टा नीलामी प्रक्रिया को नियमानुसार वैधानिक रूप से सही ठहराते हुए लगभग आधा दर्जन मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा पिछले दिनों 06 अगस्त 2026 को जो मत्स्य पट्टा आखेट नीलामी मे जो पट्टे जिस समिति को आवंटित किये गए हैं वे समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञप्ति के अनुसार सही हैं l इस मौके पर राजकुमार, बबली सहित एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे l