पक्की सड़क की मांग को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओ ने किया जोरदार प्रदर्शन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l नगर के सीमावर्ती ग्राम चन्दूपुर व बनवासी का डेरा के स्कूली छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया l लेकिन जिलाधिकारी चेंबर से नहीं निकले तो भारी पुलिस के बीच मचा हड़कंप
हमीरपुर के सीमावर्ती ग्राम चंदूपुर व बनवासी का डेरा के ग्रामीण व छात्र-छात्राओं ने आज गोल चबूतरे में बैठकर सांकेतिक प्रदर्शन किया l प्रदर्शनकारियो का कहना है कि हमारे बच्चे जो हमीरपुर स्कूल में पढ़ने आते हैं तो कच्चे रास्ते में कीचड़ होता है जिससे उनके पैर कीचड़ में दब जाते हैं और बारिश के 3 महीने बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं l इसलिए स्कूल तक पक्की सड़क बनवाने की मांग को लेकर के स्कूली बच्चों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया है l बड़ी संख्या में बच्चे जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंचे और अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बच्चों को रोककर स्थिति को संभाला और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। बच्चों की मांग है कि स्कूल तक आने-जाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में विद्यार्थियों को परेशानी न उठानी पड़े।
प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल नजर आया।एसडीएम सदर ,सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रदर्शनकारियों को बताया कि इस सड़क का बजट पास हो गया है शीघ्र बनवाई जाएगी l