जीआईसी कुरारा में फर्नीचर की कमी के चलते छात्र जमीन में बैठकर पढ़ने को मजबूर
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कस्बा कुरारा स्थित पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज में छात्रों के बैठने की फर्नीचर की व्यवस्था न होने के कारण जमीन में बैठकर पढ़ना पड़ रहा है। छात्र संख्या अधिक होने के बावजूद भी इन छात्रों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा फर्नीचर की व्यवस्था नहीं की जा रही है।
कस्बे के पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज में छात्र संख्या पंद्रह सौ के लगभग है। विद्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था पांच कमरों में ही है। विद्यालय में कक्षा 6से 12 तक के क्लास चलते है। जिसमें छात्रों के बैठकर पढ़ने के लिए फर्नीचर को पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बाकी छात्रों को जमीन में बैठकर शिक्षा ग्रहण करना पड़ रहा है। अभिभावक रामकुमार ने
बताया कि छात्रों को शिक्षाविभाग द्वारा बैठ कर पढ़ने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था करनी चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधाकर वर्मा से इस सम्बन्ध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में छत्र संख्या को देखते हुए विभाग को फर्नीचर की व्यवस्था के लिए पत्राचार किया गया है। क्षेत्र के अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की है कि सभी कमरों में फर्नीचर की व्यवस्था कराई जाए। जिससे छात्र बैठ कर अध्यन कर सके। राजकीय इंटर कालेज में जनपद के सभी कॉलेजों से छात्र संख्या अधिक है। तथा अभी भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है।