एडीजी जोन ने अमेजन पार्सल धोखाधड़ी’ गिरोह का पर्दाफाश करते हुए श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा ’अमेजन पार्सल धोखाधड़ी’ गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों द्वारा फर्जी नाम-पते एवं सिम कार्डों से हाई-वैल्यू उत्पाद ऑर्डर कर डिलीवरी के दौरान ऑर्डर निरस्त कर अमेजन कम्पनी से भुगतान की राशि वापस प्राप्त करने तथा हीट गन की सहायता से पार्सल खोलकर मूल सामान निकालकर उसकी जगह डमी सामान रखकर पैकेट दोबारा सील कर अमेजन कार्यालय जमा किये जाने सम्बन्धी कार्य कारित किया जाता था। अभियुक्तगणों के कब्जे से 08 लाख रूपयें नकद, 03 मोबाइल फोन, 06 सिमकार्ड, 01 दो पहिया वाहन व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया। जबकि बैंक में जमा लगभग 02 लाख रूपयें फ्रीज कराने की कार्यवाही की गयी। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा प्रभावी पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात को अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जोनल कार्यालय कानपुर में प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके नेतृत्व में कानपुर देहात पुलिस द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।