होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  राठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं
 
राठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं
Updated: 8/18/2026 12:13:00 AM By Reporter-

राठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं
-72 शिकायतें प्राप्त, 08 का मौके पर निस्तारण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद हमीरपुर की तहसील राठ में सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने तहसील क्षेत्र से आए जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में पुलिस विभाग से 17, राजस्व विभाग से 19, नगर पालिका से 04, लोक निर्माण विभाग से 03, एलडीएएम से 01, विद्युत विभाग से 08, नमामि गंगे से 01, डूडा से 02, शिक्षा विभाग से 01, विकास विभाग से 05 तथा आपूर्ति विभाग से 01 शिकायत शामिल रही।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को केवल औपचारिकता के रूप में न लिया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से समझते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में शिकायतकर्ता की उपस्थिति आवश्यक हो, वहां संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता अथवा उसके द्वारा नामित दो गवाहों की उपस्थिति में मौके पर जांच कर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारी शिकायतों के निस्तारण के बाद उसकी गुणवत्ता की भी जांच करें, ताकि फरियादी को वास्तव में राहत मिल सके और उसे अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाते हुए आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने तथा गंभीर प्रकृति की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा फरियादियों की शिकायतों को दर्ज कर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नाग पंचमी के पावन अवसर पर विशाल दंगल का किया गया आयोजन
उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि से राशन वितरण व्यवस्था को मिलेगा और अधिक प्रोत्साहन
डीएम और एसपी ने चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद
जिलाधिकारी के निर्देशन में बदली प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर,
अनरजिस्टर्ड कीटनाशकों वाली मच्छर अगरबत्तियों पर कसा शिकंजा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :