नाग पंचमी के पावन अवसर पर विशाल दंगल का किया गया आयोजन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर lनाग पंचमी के पावन अवसर पर मुख्यालय के पातालेश्वर मंदिर में बरसों से पुरानी चली आ रही दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दूर दराज के गांव से पहलवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए मैदान में जुटे रहे। इस दंगल प्रतियोगिता में सदर कोतवाली पुलिस सजगता के साथ तैनात रही।